मथुरालीक्स…रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की अर्धनग्न लाश. शरीर पर थे चोटों के निशान…पुलिस कर रही जांच
आगरा मंडल के मथुरा जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है. युवक क शरीर पर कपड़े नहीं थे. मथुरा—कासगंज लाइन पर मिले इस शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार शव रेलवे लाइन किनारे मिला था. मृतक केवल काले रंग का लोअर पहना हुआ था. युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंका गया है. पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की है शिनाख्त के लिए प्रयास भी किए हैं.