मथुरालीक्स….मथुरा में चाय पीते—पीते नीचे गिरा व्यक्ति. 10 कदम दूर अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया और हो गई मौत…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक व्यक्ति की अचानक मौत से हर कोई हैरान रह गया. चाय पीते पीते व्यक्ति् अचानक नीचे गिर गया. 10 कदम दूर स्थित अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गइ्र. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया है.
हादसा गोवर्धन चौराहे का है. गोवर्धन चौराहे के पास एक निजी अस्पताल है. यहां कोतवाली कृष्णा नगर के राधा नगर पुलिया पर रहने वाले देवकीनंदन दवा लेने के लिए आए थे. अस्पताल से 10 कदम दूर पर ही चाय की दुकान है, जहां वह चाय पीने के लिए रुक गए. चाय पीते—पीते अचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए. पास में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जाने लगे लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.