मथुरालीक्स..मथुरा में पुलिस की वर्दी में डकैती की योजना बनाते चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े. दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस के साथ मिली यूपी और हरियाणा पुलिस की वर्दी…
मथुरा की थाना नौहझील पुलिस ने डी-52 गैंग के 04 अभियुक्तगण को डकैती की योजना बनाते हुये अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 02 तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस,02 छुरा, 01 कार व एटीएम काटने का सामान तथा हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी आदि सामान बरामद किया है. ये लोग पुलिस की वर्दी में हाइवे पर वाहनों को रोककर लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे और इसके अलावा डकैती की वारदातें भी करते थे. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
ये हैं चारों के नाम
- जगदीश पुत्र ग्यासी निवासी बाजना रोड कस्वा व थाना नौहझील जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष
- कृष्णा पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम मायारामगढी थाना खैर जिला अलीगढ उम्र 24 वर्ष
- योगेन्द्र उर्फ यश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नगरिया दरकना थाना खैर जिला अलीगढ उम्र 32 वर्ष
- पवन पुत्र ओमबीर निवासी ग्राम सद्दू की नगरिया थाना खैर जनपद अलीगढ उम्र 24 वर्ष
पुलिस ने इन चारों को आगरा से नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया. ये सभी डी 52 गैंग के सदस्य हैं.अभियुक्तगण का जनपद स्तर पर गैंग नम्बर डी-52 2025, पंजीकृत है जिनका मुख्य कार्य अवैध अस्लाह के बल पर दिन दहाड़े व्यापारियो से लूट करना रहा है जिससे समाज में भय व्याप्त है उनके द्वारा गैंग में नये सदस्यो को जोड़कर हरियाणा व उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी को धारण कर बैंक ए.टी.एम. काटने एवं हाईवे पर लूट की घटना करने की फिराक में एक्सप्रेस वे व सुमसान जगह के ए.टी.एम. की रैकी कर डकैती डालने की योजना बनाते हुये पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. जिनके कब्जे से प्राप्त वर्दी के बारे मे बताया कि वर्दी पहनकर हाईवे पर गाड़ी को आसानी से रोकते है और फिर हम लूटपाट कर वहा से भाग जाते है। ए.टी.एम. के पास वर्दी पहनकर जाने से वहां सुरक्षाकर्मी/अन्य कोई भी शक नही करता है गाड़ी की आगे की नम्बर प्लेट को ये हटाकर रखते है और पीछे वाली नम्बर प्लेट को अपठीत कर देते है जिससे की किसी भी माध्यम से पकड़ में न आ सके.