मथुरालीक्स ….आज आप मथुरा वृन्दावन जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो टाल दें। मथुरा वृन्दावन में 150 कॉलोनी डूबी, चलाने पड़े स्टीमर। बांके बिहारी मंदिर की गलियों में पानी भर गया है।
मथुरा और वृन्दावन में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, यमुना में जलस्तर 167.30 मीटर पर पहुंच गया है जबकि खतरे का निशान 166 मीटर पर है। मथुरा और वृन्दावन की 150 कॉलोनियां डूब गई हैं, यमुना किनारे के मकानों में पानी भर गया है, घर खाली कराए जा रहे हैं। हाईवे तक पानी पहुंच गया है।
वृन्दावन में बांकेबिहारी मंदिर की गलियों तक पहुंचा पानी
यमुना का पानी वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर की गलियों तक पहुंच गया है। परिक्रमा मार्ग में पानी भरने पर स्टीमर चलाने पड़े हैं, कई रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। इन हालातों में मंगलवार को वृन्दावन जाने से बचें।