मथुरालीक्स …Mathura News: आगरा की युवती से संत प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप में मिलवाने के नाम पर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर भेजा जेल। ( Mathura News: 24 year old send to jail for molesting girl#Mathura)
आगरा की युवती का आरोप है कि वृंदावन के रहने वाले 24 साल के सुंदरम राजपूत ने 10 अगस्त को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा, इसमें कहा कि वह उसे संत प्रेमानंद महाराज की एकांतिक वार्ता का टोकन दिलवा देगा। इसके बाद 12 सितंबर को युवती के व्हाटस एप पर मैसेज किया किया कि उनका टोकन आ गया है, सुबह साढ़े चार बजे का समय मिला है।
आगरा से आधी रात को युवती पहुंच गई वृंदावन
युवती आगरा से आधी रात को वृंदावन पहुंच गई। आरोप है कि उन्हें सुंदरम राजपूत मिला उनसे कहा कि यहां से आगे उनकी गाड़ी नहीं जाएगी। कहा कि वह उन्हें अपनी बुलट से पहुंचा देगा, सुंदरम अपने साथ युवती को आफिस ले जाने की कहकर रात दो बजे होटल राधाक्रष्ण धाम लेकर पहुंचा, युवती को काफी पीने के लिए दी, काफी पीते ही युवती बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो भी ले लिए इसके बाद वह युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।