मथुरालीक्स…वृंदावन में रहकर पति—पत्नी कर रहे थे आपराधिक काम. पकड़ने के लिए आई पंजाब पुलिस, साथ ले गई
आगरा मंडल के मथुरा जिले के वृंदावन से पंजाब पुलिस ने पति—पत्नी को अरेस्ट किया है. ये पति—पत्नी वृंदावन के हरेकृष्ण आर्चेड फ्लैट में रह रहे थे. उनके खिलाफ पंजाब के मलेरकोटला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और दोनों फरार चल रहे थे. आरोप है कि दोनों अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजते थे और इस एवज में 50 लाख से ढाई करोड़ रुपये तक वसूल किया करते थे. कबूतरबाजी करने वलो पति—पत्नी की गिरफ्तारी से सोसाइटी में हलचल मच गई है.दोनों पति पत्नी के नाम सौरभव गुप्ता और प्रगति गुप्ता है जो कि पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं और वृंदान में रहकर कबूतरबाजी का धंधा कर रहे थे. दोनों अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजते थे. पिछले दो महीने से पंजाब पुलिस नइकी तलाश में थी. इनके वृंदावन में होने की जानकारी पर पुलिस ने हरेकृष्ण आर्चेड के बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 812 में दबिश दी. दोनों ढाई साल से इस धंधे में थे. यहां उनके साथ इनके दो बच्चे भी थे. तीन गाड़ियों में पहुंची पंजाब पुलिस इनको अपने साथ ले गई है.