मथुरालीक्स..सनसनीखेज, मथुरा में गोकुल बैराज के पास दरोगा की खून से सनी लाश मिली. बीच माथे पर गोली का निशान. एसपी ट्रैफिक के थे पेशकार…
मथुरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. गुरुवार शाम को करीब चार बजे गोकुल बैराज के पास सड़क किनारे दरोगा की खून से सनी लाश मिली है. मृतक दरोगा एसपी यातायात के पेशकार थे. इनके माथे पर गोली का निशान मिला है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मृतक दरेागा का नाम पंकज यादव है जो कि मूल रूप से एटा जिले के रहने वाले बताए गए है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सीएम योगी के जिले में होने के चलते महकमे में इस घटना से खलबली मच गई है.