मथुरालीक्स…मथुरा में आधी रात को पत्नी की गला काटकर हत्या. कातिल पति फरार. पुलिस कर रही तलाश
आगरा मंडल के मथुरा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नौहझील के मकरंदगढ़ी गांव में एक पति ने विवाद के बाद आधी रात को अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद कातिल पति फरार हो गया है. मंगलवार सुबह हत्या की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस आ गई और आरोपी की तलाश की जा रही है.नशे का आदी था उमेश
पुलिस के अनुसार मकरंदगढ़ी में उमेश रहता था जो कि नशे का आदी था. सोमवार शाम को वह नशा करके घर आया था और उसका अपनी पत्नी भावना के साथ विवाद हो गया. काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी चली. आधी रात को जब परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए. उमेश ने भावना के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से भाग गया. मंगलवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई.