मथुरालीक्स…मथुरा में स्पा सेंटर में हो रही थी जिस्मफरोशी. पुलिस ने रेड मारी तो बंद कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले 19 युवक— युवतियां. आगरा, दिल्ली, चेन्नई की हैं युवतियां
मथुरा में शुक्रवार शाम को पॉश कॉलोनी कृष्णा नगर में संचालित दो स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने रेड मारी. पुलिस को बंद कमरों के अंदर आपत्तिजनक हालत में युवक—युवतियां मिले. यहां स्पा और मसाज के नाम जिस्मफरोशी कराई जा रही थी. पुलिस ने एक संचालक को भी अरेस्ट किया है. बताया जाता है कि इस गंदे खेल के खुलासे के लिए पुलिस को कस्टमर बनना पड़ा जिसके बाद पुलिस ने इस घिनौने खेल का खुलासा किया.देह व्यापार की मिली थी शिकायत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को एक सप्ताह पहले शहर की पॉश कॉलोनी कृष्णा नगर में रहने वाले एक व्यक्ति् ने शिकायत की थी कि यहां स्पा सेंटर्स की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है. शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और ब्लोसम थाई स्पा एंड सॉल्यूशन और हेवन स्पा सेंटर पर छापा मारा. पुलिस का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया. पुलिस ने जब बंद कमरों को खोला तो आपत्तिजनक हालत में युवक—युवतियां मिली. पुलिस ने एक स्पा सेंटर से संचालक समेत चार लोग और देह व्यापार में लिप्त 15 युवतियों को पकड़ा. पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए. तलाशी के दौरान स्पा सेंटरों के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है.