आगरालीक्स…. आगरा की मेडिकल रिप्रजेंटेटिव युवती को ट्रक से फेंका, दवा की सप्लाई कर लौट रही थी युवती, पुलिस जांच में जुटी। छेड़छाड़ की आशंका।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के लगड़े की चौकी निवासी युवती एक दवा कंपनी में रिप्रजेंटेटिव है वह कंपनी की शाखा में वृंदावन में तैनात है। युवती शनिवार को कोसीकला में दवा की सप्लाई देने गई थी। ट्रक में बैठ गई। आगरा दिल्ली हाईवे पर चेतक अकादमी के ट्रक से युवती को नीचे फेंक दिया, युवती की चीख पुकार सुनकर स्थानी लोग आ गए। युवती को केडी कालेज, मथुरा में भर्ती कराया है।

ट्रक चालक को पकड़ा
स्थानीय लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया, पुलिस ने रात में ट्रक चालक को पकड़ लिया है। युवती के सिर में चोट लगी है, वह अभी कुछ बता नहीं पा रही है, आशंका है कि युवती के साथ छेड़छाड़ की गई।
एसएसपी अभिषेक यादव का मीडिया से कहना है कि युवती के सिर में चोट का निशान है, पूछताछ की जा रही है।