मथुरालीक्स… वीडियो देखें …यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ आ रही बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री अस्पताल में भर्ती।
यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार रात को नोएडा से आगरा की तरफ बस आ रही थी, रात में नोएडा से आगरा की तरफ आ रही बस मथुरा के बलदेव क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में फंसे यात्रियों के बीच चीख पुकार मचने पर पुलिस पहुंच गई। बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया कुछ यात्रियों को एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
एक दर्जन से ज्यादा यात्री भर्ती
हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल रायबरेली और अमेठी के रहने वाले हैं।