मथुरालीक्स ….कांग्रेस नेता की पत्नी को चार गोली लगी और कांग्रेस नेता को एक, कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की हत्या की गई या सुसाइड, मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। #mathuranews# #congressleaderwigedeath# #mathuratodaynews#

मथुरा के जगन्नाथपुरी कांग्रेस नेता केके कौशिक उर्फ निमाई पंडित (42) पत्नी साधना (40) अपने दो बेटे संकेत ,आकर्ष और बेटी उन्नति के साथ रह रहे थे। वे मूल रूप से मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के मंडी रामदास स्थित गली गंगादयाल के रहने वाले थे। केके कौशिक कांग्रेस महानगर के महासचिव थे। रविवार को एक कमरे में उनका और दूसरे कमरे में उनकी पत्नी साधना का शव मिला।
पत्नी को चार और कांग्रेस नेता को एक गोली लगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि साधना को चार गोली लगी हैं और कांग्रेस नेता केके कौशिक को एक गोली लगी थी। केके कौशिक के बड़े बेटे संकेत ने गोली चलने की सूचना दी थी,मौके से लाइसेंस पिस्टल भी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।