मथुरालीक्स…लठामार होली पर बरसाना में राधारानी के दर्शन को बेकाबू हुई भीड़. पुलिस के छूटे पसीने. एक दर्जन श्रद्धालु दबे, टला हादसा
मथुरा के बरसाना में इस समय रंगोत्सव का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को लड्डू होली के बाद आज बुधवार को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई. इस होली को देखने के लिए देश के कोने—कोने से श्रद्धालु यहां पहुंंचे हैं. लाखों की संख्या में भीड़ बरसाना पहुंच गई. भीड़ का आलम इतना अधिक है कि कई बार भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए. एक बार तो बेकाबू हुई भीड़ में एक दर्जन श्रद्धालु दब गए लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाली और बड़ा हादसा होते होते बच गया.रंगीली गली की सुरक्षा में भारी संख्या में लोग पहुंच रहते थे. दोपहर को मंदिर बंद होने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को रोक दिया. हुरियारों को राधा रानी के मंदिर में दश्रन करने में थोड़ा समय लग गया. रोकी गई भीड़ को धीरे—धीरे पुलिस निकालने का प्रबंध कर रही थी. इसी बीच धक्का लगने से कुछ लोग दब गए. बमुश्किल पुलिस ने गिरे हुए श्रद्धालुओं को उठाया.