मथुरालीक्स…15 साल पहले पत्नी और बच्चे को छोड़कर साफ्टवेयर इंजीनियर साधु वेश में वापस लौटा तो पत्नी ने जमकर कर दी पिटाई…जानिए क्या है मामला
मथुरा के राया के मांट रेलवे क्रांसिंग पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने एक व्यक्ति को कार में से पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई तो मामला पति—पत्नी का निकलकर आया. आरोपी युवक 15 साल पहले अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ चला गया था. आज जब पत्नी को इसके राया में आने की सूचना मिली तो उसने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर डाली. साफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी युवकमहिला ने बताया कि उसकी शादी 19 साल पहले थाना मांट क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी. युवक मूल रूप से पठानकोट, जालंधर में एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. महिला ने बताया कि कंपनी में काम के दौरान ही उसकी एक महिला से संबंध हो गए जिसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर चला गया और प्रेमिका के साथ रहने लगा. महिला ने बताया कि आज उसके राया में आने की सूचना मिली जिसके बाद महिला ने परिचितों व स्थानीय लोगों के सहयोग से मांट क्रासिंग पर उसे रोक लिया और आरोपी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.