मथुरालीक्स …Mathura News : आईटी कंपनी में कार्यरत युवती ने अंसल हाइट्स सोसायटी की आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पति भी आईटी कंपनी में, सुसाइड नोट भी मिला है। ( Mathura News : IT Company employee jump from 7th floor of Ansal Heights Society Gurugram, Died)
मथुरा के बालाजीपुरम निवासी कीर्ति की 2018 में मथुरा के कदम विहार के रहने वाले योगेंद्र से शादी हुई थी। दोनों आईटी कंपनी में हैं। कीर्ति नोएडा की कंपनी में कार्यरत है और वक्र फ्राम होम कर रही थी जबकि पति योगेंद्र फरुखनगर स्थित आईटी कंपनी में हैं। उनके कोई बच्चा नहीं हैं, 15 दिन पहले गुरुग्राम की अंसल हाइट्स सोसायटी में रहने आए थे। सोमवार को पति योगेंद्र किसी काम से मथुरा आया था और घर पर 30 साल की कीर्ति अकेली थी, सोमवार शाम छह बजे अंसल हाइटस सोसाइटी की सातवीं मंजिल से कूदकर कीर्ति ने सुसाइड कर ली।
बच्चा न होने पर प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप
कीर्ति की मौत की सूचना पर मथुरा से परिजन पहुंए गए, उन्होंने योगेंद्र पर बच्चा न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, आरोप है कि 21 सितंबर को भी कीर्ति ने परिजनों को बताया था कि योगेंद्र ने उसके साथ मारपीट की है, दहेज की भी मांग कर रहे थे। इस मामले में 93 पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का मीडिया से कहना है कि कीर्ति के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।