आगरालीक्स ….आगरा में तेज बारिश के बाद बिजली कड़कने की आवाज से लोग दहशत में आ गए, मथुरा में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो की हालत गंभीर।
आगरा में सुबह 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, 30 मिनट की बारिश के बाद बादल छा गए। इसी बीच बिजली कड़कने की आवाज से लोग दहशत में आ गए, काफी देर तक घर से बाहर निकलने से बचते रहे।

पेड़ के नीचे बैठी महिलाओं पर गिरी बिजली, दो की मौत
वहीं, रविवार दोपहर में मथुरा के गोवर्धन निवासी नत्थो देवी, मायादेवी, जशोदा और राजन खेत में काम कर रहीं थी, इसी बीच तेज बारिश होने पर चारों पेड़ के नीचे बैठ गईं। आसमान में बिजली कड़कने की आवाज हुई, बिजली गिरने से नत्थो देवी और मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई।
दो महिलाएं झुलसी
जबकि उनके साथ पेड़ के नीचे बैठी जशोदा और राजन बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।