मथुरालीक्स…पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी महिला. रात को किसी बात पर हुआ विवाद. गर्ल फ्रेंड की कर दी हत्या.
मथुरा में महिला की हत्या का मामला सामने आया है. थाना गोविंद नगर के शिव नगर में शुक्रवार सुबह एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी प्रेमी इसके बाद फरार हो गया. वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई. प्रेमिका शादी शुदा थी और वह अपने पति से अलग प्रेमी के साथ रह रही थी. उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी की तलाश है.

ये है पूरा मामला
मामला शिव नगर का है. यहां रहने वाला पप्पू करीब डेढ़ साल से डौली नाम की महिला के साथ रह रहा था. महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. वह अपने पति को छोड़कर पप्पू के पास रह रही थी. बताया जाता है कि गुरुवार रात को डौली और पप्पू के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई. इस पर पप्पू ने शुक्रवार सुबह बिस्तर पर सो रही डौली के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और भाग गया. बच्चों के जागने पर घटना का पता चला.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रेमी पप्पू की तलाश की जा रही है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.