मथुरालीक्स…प्रेमिका की हत्या कर पुलिस के पास पहुंचा शादीशुदा प्रेमी. बोली गलती हो गई, अरेस्ट कर लो
मथुरा में मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर कोतवाली क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में रहने वाला एक युवक पुलिस के पास पहुंचा और कहा कि उसने अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया है. हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर यहां आया और कहा कि गलती हो गई है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया जबकि कमरे के अंदर से प्रेमिका का शव बरामद किया है. आरोपी युवक शादीशुदा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.पुलिस के अनुसार फतेहपुर सीकरी का रहने वाला राहुल राजपूत कृष्णा नगर बाजार में महिलाओं को मेहंदी लगाने का काम करता है. करीब तीन साल पहले उसकी कृष्णानगर में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाली मोनिका नाम की युवती से जान पहचान हो गई. इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए. दो माह पहले युवक ने अपनी प्रेमिका की कॉलोनी में ही कमरा किराए पर ले लिया.
बुधवार को प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया. वहीं सुबह 10 बजे प्रेमिका मोनिका दुकान न जाकर सीधे राहुल से मिलने उसके कमरे पर पहुंच गई. यहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद गुस्साए युवक ने प्रेमिका का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या करने वह शाम को चार बजे कमरे का ताला लगाकर सीधे चौकी पहुंचा और पुलिसकर्मियों को जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल उसे अरेस्ट कर लिया और बताए पते पर पहुंचे.यहां कमरे में मोनिका का शव पड़ा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मोनिका के भाई नितिन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है.