मथुरालीक्स….. यमुना में वृंदावन से गोकुल तक 22 किलोमीटर जलमार्ग में क्रूज चलेंगे, काशी के बाद अयोध्या के साथ ही वृंदावन में क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है।

मथुरा वृंदावन में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी के तहत काशी यानी वाराणसी में गंगा में क्रूज सेवा शुरू की गई थी उसे अयोध्या में शुरू करने की सहमति दे दी गई है। इसके बाद अब मथुरा में यमुना में छोटे क्रूज के संचालक के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को जिम्मेदारी सौंपी है।
22 किलोमीटर जलमार्ग में चलेगा छोटा क्रूज, तैयार हो रही डीपीआर
वृंदावन से गोकुल तक 22 किलोमीटर जलमार्ग है, इसमें छोटा क्रूज चलाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी को काम दिया गया है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, ठहरेंगे तीर्थयात्री
छोटे क्रूज चलने से मथुरा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, यहां आने वाले तीर्थयात्री ब्रज के मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही यमुना में क्रूज का आनंद भी लेंगे। मथुरा में तीर्थयात्री दो से तीन दिन ठहरेंगे।