मथुरालीक्स…Mathura News: एक साथ 300 पुलिस कर्मियों और पीएसी ने साइबर क्रिमनल्स के हाटस्पॉट पर छापेमारी की, 100 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा है।
मथुरा में बड़े स्तर पर साइबर क्रिमनल्स के हॉटस्पॉट बने हुए हैं, ये साइबर ठगी कर रहे हैं। मथुरा के 16 थानों की पुलिस और दो कंपनी पीएसी सहित 300 पुलिस कर्मियों ने मंगलवार सुबह पांच बजे छापेमारी शुरू की।
100 से अधिक संदिग्ध पकड़े
पुलिस की अीमों ने कोसीकला के उटावड़, शेरगढ़ के जंघावली, बरसाना के हाथिया और गोवर्धन के देवरस गांव में पुलिस की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को देखकर गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने गांव के सभी रास्तों की घेराबंदी करने के बाद छापेमारी की। पुलिस ने 100 संदिग्ध पकड़े हैं इन संदिग्धों के मोबाइल फोन के साथ ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है, बैंक एकाउंट की भी टीम जांच कर रही है।