मथुरालीक्स…वृंदावन में शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर भी आएंगे. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में हो सकते हैं शामिल. बी प्राक के सुर गूंजेंगे
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में इस समय भारत के लोगों में जातिवाद की जगह राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए गांव—गांव गली गली संपर्क करते हुए दिल्ली से सनातन जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है. इस सनातन एकता पदयात्रा को नामचीन हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है. शनिवार को फिल्म स्टार संजय दत्त और क्रिकेटर शिखर धवन ने अपना समर्थन देकर पदयात्रा में शामिल हुए और फरीदाबाद तक चले.
शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर का भी समर्थन
कुछ दिन में ब्रज में यात्रा का प्रवेश होगा. यहां कई संतों का जमावड़ा होगा. इसके साथ ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता अनुपम खेर भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं. पदयात्रा के अंतिम पड़ाव छटीकरा पर फिल्मी गायक बी प्राक भी अपने आवाज का जादू भजन गायन के साथ बिखेरेंगे. इस दिन धीरेंद्र शास्त्री अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव के साथ वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी लाल के दर्शन करेंगे. इनके अलावा बाबा रामदेव के आने की भी संभावना है. पदयात्रा के दौरान केवल 500 लोग ही वृंदावन में अंदर आएंगे.