मथुरालीक्स… Mathura News : रात में साथी महिला दरोगा के कमरे में घुस आया दरोगा, छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास, पूछताछ करने पर भागने लगा, अरेस्ट।
मथुरा के सौंख क्षेत्र के थाना मगोर्रा में मूलरूप से बुलंदशहर का निवासी दरोगा यानी एसआई मोहित राणा सात महीने से तैनात है। रात में दरोगा मोहित राणा साथी महिला दरोगा के कमरे में घुस आया, आरोप है कि उसने महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला दरोगा किसी तरह से दरोगा से बच पाई उन्होंने एसएसपी से इस पूरे मामले की शिकायत की।
पूछताछ के दौरान भागने लगा दरोगा, अरेस्ट किया
गुरुवार को प्रशिक्षु डीसीपी और थाना प्रभारी ने आरोपी दरोगा मोहित राणा को पूछताछ के लिए बुलाया, पूछताछ के दौरान वह भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए प्रशिक्षु डीसीपी और पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगा दी। सहकारी समिति की बाउंड्री बाल के पास उसे पकड़ लिया, दरोगा की वर्दी उतरवाने के बाद उसे अरेस्ट कर लिया। दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोबाइल और स्मार्ट वाच तोड़े
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी दरोगा मोहित राणा ने महिला दरोगा को अपने मोबाइल में वीडियो दिखाए थे इससे वह आक्रोशित हो गई। आरोपी दरोगा को पकड़ने से पहले ही उसने अपना मोबाइल और स्मार्ट वाच तोड़ दी। एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पांडेय का मीडिया से कहना है कि जांच के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया है।