मथुरालीक्स…होली पर प्यार की खौफनाक सजा…बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या, बहन ने भी लगाई फांसी, हालत गंभीर
मथुरा में होली पर सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है. बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज एक भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इससे हालत प्रेमिका ने भी फांसी लगा ली लेकिन उसे बचा लिया गया. हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है.घटना मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर की है. गांव के रहने वाले 29 वर्षीय युवक अर्जुन पुत्र सुरेश का गांव की ही एक नाबालिग किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक अर्जुन पहले से शादीशुदा है. इसकी जानकारी किशोरी के भाई भोला को हुई. मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अर्जुन अपने साथियों के साथ गांव के मंदिर के पास बैठा था, तभी भोला वहां पहुंचा और उसे बातचीत के बहाने पास में ही स्थिति पथवारी मंदिर की ओर ले गया. वहां पहुंचते ही भोला ने तमंचे से अर्जुन के सीने में गोली मार दी और वहां से भा गया.
लहूलुहान हालत में परिजनों ने अर्जुन को सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई. अर्जुन की मौत की खबर गांव पहुंची तो उसकी प्रेमिका किशोरी ने घर के भीतर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन मौके पर आए परिजनों ने उसे बचा लिया और उसे अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया. इधर सूचना पर थाना नौहझील, सुरीर, मांट और शेरगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी भोला की तलाश के लिए दबिश दे रही है.