मथुरालीक्स…ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों की मनमानी. पुराने समय पर ही खोले मंदिर के पट, नहीं माने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर कमेटी के आदेश
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों ने पुराने समय पर ही पट खोले हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर कमेटी के आदेशों को बिल्कुल नहीं माना है. मंदिर पूर्व निर्धारित समय पर ही खोले गए जबकि कमेटी की ओर से निर्धारित किए गए समय पर ही श्रद्धालु मंदिर के बाहर पहुंच गए और इंतजार करते रहे..
ये थे हाईपावर कमेटी के आदेश
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण को लेकर मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईपावर मैनेजमेंट कमेटी गठित की गई है. इस कमेटी ने मंदिर का समय बढ़ाने का आदेश दिया था और इसे 30 सितंबर से लागू किया जाना था. नए आदेश के तहत मंदिर के पट सुबह 7 बजजे खुलने हैं और साढ़े 12 बजे बंद होने हैं. शाम को 4 बजकर 15 मिनट पर पट खुलने हैं. लेकिन सेवायतों ने पहले से निर्धारित पौने आठ बजे ही पट खोले और इसी तरह साढ़े 12 बजे के बजाए 12 बजे ही पट बंद कर दिया. शाम को भी 5 बजकर 30 मिनट पर पट खोले गए और रात को साढ़े नौ बजे पट बंद किए गए.
सेवायतों ने कमेटी से की ये मांग
इस विवाद पर सेवायतों का कहना है कि वर्ष 2022 में निचली अदालत ने दर्शन का समय प्रशासन के कहने परर बढ़ाया था लेकिन उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक दिया था. अभी वही आदेश लागू है. सुप्रीम कोर्ट की हाईपावर कमेटी काो स्पष्ट आदेश है कि वह मंदिर की सेवा पूजा में हस्तक्षेप नहीं करेगी, बल्कि मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन करेगी. सेवायतों का साफ कहना है कि हाईपावर कमेटी यह लिखकर दे कि हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई समय वृद्धि पर रोक अब लागू नहीं है, तभी हम उसका आदेश मानेंगे.