मथुरालीक्स:…सीबीआई ने यूको बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक को कारोबारी से दो लख रुपये रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट। एक करोड़ का कराया था लोन।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चौराहे के पास रहने वाले राधारानी फ्लोर मिल के संचालक कृष्ण मुरारी शर्मा ने होली गेट स्थित यूको बैंक से अपनी एक करोड़ रुपये का लोन अपनी फर्म के नाम पर लिया था। आरोप है कि यूको बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक कानपुर निवासी गरिमा सिंह चौहान ने लोन को स्वीक्रत करते हुए सीसी लिमिट के नाम पर 90 लाख रुपये जारी कर दिए, शोष 10 लाख रुपये रोक लिए गए।
10 लाख रुपये जारी करने के लिए चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप
राधारानी फ्लोर मिल के संचालक कृष्ण मुरारी शर्मा सोनू शर्मा ने यूको बैंक में शेष 10 लाख रुपये की राशि जारी करने के लिए कहा, आरोप है कि इसके लिए चार लाख रुपये की रिश्वत मोहम्मद आरिफ निवासी हाईवे थाना गोपाल बाग मथुरा के माध्यम से मांगी गई। उन्होंने इसकी शिकायत सीबीआई से की, इसके बाद सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए ट्रैप करने की प्लानिंग की।
दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट
10 लाख रुपये के लिए चार लाख रुपये यानी एक करोड़ के लोन पर चार प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगे गए थे, सोनू शर्मा ने दो किश्त में दो दो लाख रुपये देकर और पांच पांच लाख रुपये का भुगतान करने की बात कही इस पर वे तैयार हो गईं। सोमवार को सोनू शर्मा दो लाख रुपये की रिश्वत लेकर पहुंचे, रिश्वत देते ही सीबीआई टीम ने यूको बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक गरिमा सिंह चौहान और मोहम्मद आरिफ को अरेस्ट कर लिया।