आगरालीक्स ….आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा पर मारपीट, लाठी डंडों से पीडियो। चार अरेस्ट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने।

यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के मांट में जाबरा टोल प्लाजा है। शनिवार की देर रात दिल्ली से आ रही ईको कार टोल प्लाजा पर रुकी। कार सवारों से टोल कर्मी अलीगढ़ के टप्पल निवासी रिंकू, धर्मेद्र से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैबिन में बैठे टोलकर्मी ने कार सवार एक युवक पर हाथ उठा दिया। इससे ईको कार सवार युवक आक्रोशित हो गए।
लाठी डंडों से पीटे टोलकर्मी
ईको कार सवार युवकों ने डंडे निकाल लिए और टोल कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सीसीटीवी चेक किए गए, इसमें विवाद के बाद मारपीट होती दिखाई दी। पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है और मुकदमा दर्ज किया गया है।