मथुरालीक्स….(8 June 2021 Mathura) रिफाइइनरी पुलिस ने गांजा तस्कर को बड़ी मात्रा में गांजा के साथ किया गिरफ्तार.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी लोकेश भाटी ने एक गांजा तस्कर को पकड़ा है. बताा जाता है कि प्रभारी निरीक्षक अपनी पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि भाहई कट पर चेकिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने ग्राम भाहई रोड के गोपालपुरा रोड, टाउनशिप से गांजा तस्कर को रंगे हाथ पकड़ लिया. गांजा तस्कर का नाम घनश्याम उर्फ चिन्टू पुत्र टाउदयाल निवासी ग्राम बरारी थाना रिफाइनरी बताया गया है. पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम नाजायज गांजा भी बरामद किया है. इस सम्बन्ध में थाना रिफाइनरी पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा गया