आगरालीक्स ..आगरा में मेयर नवीन जैन के कार्यकाल को बुधवार को एक साल पूरा हो गया, पांच राज्यों के नतीजों के बीच उनके कार्यकाल पर लोग तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस एक साल में क्या बदलाव आए, इसकी लंबी लिस्ट मेयर नवीन जैन ने जारी की है।
12 दिसंबर 2017 को मेयर नवीन जैन ने नगर निगम, आगरा के मेयर पद की शपथ ली थी, इस एक साल में किए गए कार्यों की मेयर नवीन जैन ने लिस्ट जारी की है।
ये गिनाए काम
41652 एलईडी लाइट लगाई गईं
महापौर आपके द्वार के माध्यम से लोगों के बीच गए
नालों की सफाई कराई, बारिश में जलभराव नहीं होने दिया
मोहल्ला क्लीनिक शुरू किया गया, मलिन बस्तियों में चिकित्सा शिविर लगाए गए
10 हजार पौधे लगाए गए
कूडे के निस्तारण के लिए नए उपकरण और सबसे अच्छे वार्ड को पांच लाख के ईनाम की घोषणा की गई
गंगाजल प्रोजेक्ट को गति दी
भूमितगत डस्टबिन और रात में सफाई कराई गई
वेस्ट टू इनर्जी प्लांट की प्रक्रिया शुरू की गई
ग्रहकर की वसूली को तेज किया गया
फाइल फोटो