आगरालीक्स …आगरा के युवा डॉक्टरों की मेडिकल टूरिज्म की पहल रंग लाने लगी है। बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. डीपी शर्मा से बांग्लादेश के मरीज लेग करेक्शन सर्जरी कराए आए। मरीज के अनुभव सुनिए।
बांग्लादेश के रहने वाले रिफत हुसैन के दोनों पैर टेढ़े थे, इन्हें बो लेग भी कहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा आगरा के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. डीपी शर्मा की टेढ़े पैरों को सही करने के लिए की जाने वाली लेग करेक्शन सर्जरी की जानकारी ली। वे आगरा आए, उन्होंने लेग करेक्शन सर्जरी कराई। 12 दिन बाद वे ठीक हैं और दोनों पैर ठीक हो गए।
एक बार में ही दोनों पैर की सर्जरी
आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि बांग्लादेश से आपरेशन कराने आए थे, इसलिए एक सिटिंग में ही दोनों पैरों की लेग करेक्शन सर्जरी की गई, करेक्शन ज्यादा किया गया जिससे पैरा सीधे हो जाएं।
लेग सर्जरी के बारे में विचार ही बदल गया
बांग्लादेश के रिफत हुसैन ने बताया कि मुझे ऐसा लगता था और मरीज भी देखे थे, सर्जरी के बाद पैर में सूजन आ जाती है, चलने में परेशानी होती है। कई बार समस्या ज्यादा भी हो जाती है। मगर, मेरी जब सर्जरी हुई तो सूजन तक नहीं आई। मेरा सर्जरी के बारे में विचार पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से आकर सर्जरी कराई, लेकिन बोन हॉस्पिटल में जिस तरह की केयर मिली, इससे अहसास ही नहीं हुआ कि मैं अपने देश से बाहर हूं।