Monday , 20 April 2026
Home आगरा Meet at Agra 2023 : 200 Exhibitors of 200 countries participate from 27 to 29 October 2023 #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Meet at Agra 2023 : 200 Exhibitors of 200 countries participate from 27 to 29 October 2023 #agra

154

आगरालीक्स ….आगरा में 30 से अधिक देशों के 200 से अधिक एग्जीबिटर्स बदलते दौर में जूतों की डिजाइन से लेकर टेक्नोलाजी पर चर्चा करेंगे। ई कामर्स कंपनियों की पहली पसंद बने भारतीय फुटवियर, चीन के फुटवियर का आयात बंद।


फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर आयोजित हो रहा तीन दिवसीय फेयर मीट एट आगरा 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। शनिवार को होटल होली डे इन में आयोजित प्रेसवार्ता में एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि 30 से अधिक देश और लगभग 200 से अधिक एग्जीबिटर्स इस साल इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय फेयर में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्त ा मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा मंत्री पियूष गोयल मुख्य अतिथि होंगे।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल एवं प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। चाइना के एक मजबूत विकल्प के रूप में खड़े हैं यह भारत का टर्न है टाटा, रिलायंस, वालमार्ट और फ्यूचर ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों ने चाइना से आयात पूरी तरह बंद कर दिया है अब वे भारतीय प्रोडक्ट पर निर्भर हैं यही कारण है कि हम घरेलू बाजार में लगातार ग्रोथ हासिल की है। अब वक्त है हम अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी वैश्विक बाजार को ध्यान में रखकर विकसित करें। यह फेयर इस कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति के लिए गूगल सर्च इंजन की की तरह एक है जहाँ हम वो सब कुछ एक छत के नीचे पाएंगे जो आज हमारी जरुरत है। आर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने कहा कि मीट एट आगरा ने वल्र्ड फुटवियर कलेण्डर में अपनी जगह बनाई है दुनिया भर के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।

एफमेक के संस्थापक अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि फुटवियर कंपोनेंट इंडस्ट्री सुद्रण होगी तभी अच्छा जूता बन सकता है यह आयोजन कंपोनेंट इंडस्ट्री के और मेन्युफक्चर्स के प्रोत्साहन में एक ब्रिज की तरह काम कर रहा है। एफमेक महासचिव राजीव वासन ने कहा कि फेयर में टेक्नीकल सेशंस भी होंगे जिनमें विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे, जिनमें डिजाइन ट्रेंड्स, मैन्युफैक्चरिंग तकनीक, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी जैसे विषय शामिल हैं। एफमेक सचिव ललित अरोड़ा ने बताया कि भारतीय फुटवियर सेगमेंट पहले से ही तेज गति से विस्तार कर रहा है। इस तरह के आयोजन इस उद्योग के विकास को अगले स्तर तक ले जाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। साल-दर-साल हमने देखा है कि यह आयोजन इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा है। फेयर फुटवियर क्षेत्र के विभिन्न उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग और व्यापार के अवसरों का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच के रूप में काम कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला फुटवियर क्षेत्र से संबंधित उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा। इसमें मशीनरी उपकरण, फुटवियर कम्पोनेंट्स, सिंथेटिक सामग्री आदि शामिल हैं। रैम्बल ग्रुप के हरमीत सिंह, आस्मा के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली, एफमेक के श्याम बंसल, चंद्र शेखर जीपीआई आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर रैम्बल ग्रुप के हरमीत सिंह, आस्मा के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली, एफमेक के श्याम बंसल, चंद्र शेखर जीपीआई आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

सेव ट्री सेव एनवायरनमेंट का नारा होगा बुलंद
एफमेक के प्रदीप वासन ने कहा कि यह फेयर सामाजिक सरोकार को भी समर्पित है। सेव ट्री सेव एनवायरनमेंट के नारे के साथ हम डिजिटलाइजेशन को प्रोत्साहित करने के लिए कागज के न्यूनतम इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!