आगरालीक्स…. आगरा में फतेहाबाद और एमजी रोड के कट बंद किए जाएंगे, एमजी रोड पर पहले भी कई कट बंद किए जा चुके हैं।

आगरा में फरवरी में आ रहे जी 20 देश के प्रतिनिधमंडल के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए सड़कों और उसके आस पास के क्षेत्र को सजाया जा रहा है। यातायात की समस्या न रहे, इसके लिए प्रयोग के तौर पर प्रमुख मार्गो के कट को प्रयोग के तौर पर बंद किया जा रहा है।
एमजी रोड सहित अधिकांया मार्ग के कट किए जाएंगे बंद
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए अस्थायी रूप से फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, रामबाग से एत्मादउदौला रोड, जीवनी मंडी रोड, माल रोड, आगरा कैंट स्टेशन रोड, एडीआरडीई रोड के कट अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे।
प्रयोग सफल होने पर बंद रहेंगे कट
अभी यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए अस्थायी रूप से कट बंद किए जा रहे हैं। प्रयोग सफल होने पर पूरी तरह से कट बंद कर दिए जाएंगे।