आगरालीक्स (03rd October 2021 )…वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में बदमाशों ने की लूट.
बदमाशों का धावा
मथुरा के वृंदावन में बन रहे चंद्रोदय मंदिर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। शनिवार रात को बदमाश मंदिर में घुस आए। बदमाशों की आहट सुनकर सुरक्षागार्ड जाग गए। उन्होंने बदमाशों को घेरने की कोशिश की तो बदमाशों से उनकी गुत्थमगुत्था हो गई।
सुरक्षा गार्ड से की लूट
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों से जमकर मारपीट की। इसके बाद एक सुरक्षागार्ड की बंदूक लूटकर भाग गए। तब सुरक्षागार्डों ने शोर मचाया। आसपास के लोग आ गए।
दो सुरक्षागार्ड घायल
बदमाशों के हमले में दो सुरक्षा गार्ड को काफी चोटें आई हैं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच कर रही थी।
वृंदावन में बन रहा है मंदिर
मथुरा के वृंदावन में चंद्रोदय मंदिर बन रहा है। यह दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिरों में से एक होगा।