आगरालीक्स ..आगरा में मां से झगडा कर गुस्से में छात्र जयपुर चला गया, आगरा पुलिस ने छात्र को जयपुर के पास होटल से ढूंढ लिया, उसे परिजनों को सौंप दिया।
आगरा में मां से झगडा होने पर कमला नगर निवासी 18 साल का छात्र तानिष मित्तल घर से गुस्से में चला गया, परिजनों ने थाना कमला नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। कमला नगर पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई, पुलिस ने छात्र को जयपुर के आगे होटल से सकुशल ढूंढ लिया, उसे परिजनों को सौंप दिया गया।