आगरालीक्स ..आगरा की सड़कों पर मिशन शक्ति की गूंज, आधी आबादी खुश है तो देश खुश है।
महिला सशक्तिकरण रैली मिशन शक्ति अभियान (फेस – 04) पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट , पीडब्ल्यूडी-माल रोड- फूल सैयद चौराहा-पुरानी मंडी-अमर सिंह गेट लाल किला-बालूगंज चौराहा-करिअप्पा क्लब-पीडब्ल्यूडी-एमजी रोड-हरीपर्वत होते हुए सूरसदन पर समाप्त हुई। रैली में घुड़सवार पुलिस, महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित करते वाहन, तथा दोपहिया, चार पहिया वाहनों पर पुलिस की महिला आरक्षी रैली में शामिल थीं, मा.केंद्रीय मंत्री श्री बघेल तथा पुलिस आयुक्त भी वाहन रैली में अपने अपने दोपहिया वाहन चलाते हुए शामिल रहे।
एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कि शासन के निर्देशों के क्रम में उक्त रैली का आयोजन किया गया है तथा सभी को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा आधी आबादी के लिए मिशन शक्ति अभियान का चौथा चरण का शुभारंभ किया गया है, आधी आबादी सशक्त है तो देश खुश है, आधी आबादी खुश है तो देश खुश है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में जितना भारत में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है उतना किसी भी देश में नही हुआ, पहले जनरल नॉलेज में पढ़ाया देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को पढ़ाया जाता था आज आईपीएस के प्रत्येक बैच में बड़ी संख्या में महिला आईपीएस आरही हैं, खेल, साहित्य, राजनीति सभी क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। बेटियां क्रिकेट, हॉकी जैसे सभी खेलों में अब्बल आ रही है, उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को समाज से समाप्त करने की अपील की।