आगरालीक्स…आगरा खंड एमएलसी चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की उम्मीद, दोपहर दो बजे तक शिक्षक सीट पर 51.88 फीसद और स्नातक सीट पर 23.13 फीसद हो चुका है।
विधानपरिषद के लिए आगरा खंड की शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए मतदान चल रहा है। शिक्षक सीट के लिए मतदान जहां तेजी से चल रहा है, वहीं स्नातक मतदाताओँ की कमी धीमी चल रही है। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कई बूथों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोपहर तक सबसे ज्यादा कन्नौज में शिक्षक सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। सबसे कम इटावा में मतदान हुआ था। स्नातक में सबसे ज्यादा मतदान कासगंज में और सबसे कम औरैया में था, जबकि इसके बाद आगरा का नंबर है।
शिक्षक एवं स्नातक सीट के आगरा खंड के 12 जिलों में मतदान हो रहा है। इसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथऱस, अलीगढ़, कासगंज, औरैया, फर्रुखाबाद,, कन्नौज, इटावा शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शुरू हुआ।
दोपहर दो बजे तक का मतदान प्रतिशत
आगरा स्नातक 19.85 प्रतिशत शिक्षक 49.66 प्रतिशत
मथुरा- स्नातक 24.20 प्रतिशत, शिक्षक 45.28 प्रतिशत
फिरोजाबाद स्नातक 23.43 प्रतिशत शिक्षक 58.06 प्रतिशत
मैनपुरी स्नातक 26.53 प्रतिशत शिक्षक 54.84 प्रतिशत
अलीगढ़ स्नातक 24.21 प्रतिशत शिक्षक 51.50 प्रतिशत
हाथऱस स्नातक 25.47 प्रतिशत शिक्षक 44.71 प्रतिशत
कासगंज स्नातक 28.11 प्रतिशत शिक्षक 62.15 प्रतिशत
एटा स्नातक 25.67 प्रतिशत शिक्षक 61.89 प्रतिशत
इटावा स्नातक 20.41 प्रतिशत शिक्षक 41.16 प्रतिशत
औरैया स्नातक 19.58 प्रतिशत शिक्षक 57.99 प्रतिशत
कन्नौज स्नातक 22.43 प्रतिशत शिक्षक 66.23 प्रतिशत
फर्ऱुखाबाद स्नातक 24.99 प्रतिशत शिक्षक 61.60 प्रतिशत