आगरालीक्स…(19 December 2021 Agra News) आगरा में भूकंप से सुरक्षा ओर हवाई हमले के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए हुई मॉकड्रिल. वीडियो में देखें कमला नगर सिविल डिफेंस के जवानों ने कैसे बचाया आदमी को…
आगरा के कमला नगर सिविल डिफेंस द्वारा रविवार को एक मॉकड्रिल की गई. मॉकड्रिल भूकंप सुरक्षा और हवाई हमले से सुरक्षा के लिए की गई. मॉकड्रिल में हवाई हमले के बाद लोगों को बचाते हुए जवानों को दिखाया गया है. इसके अलावा उन्हें किस तरह से प्रोटेक्शन दी जाए आदि का मॉकड्रिल में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सिविल डिफेंस कमला नगर डिविजन के जसवंत सिंह, संगीता त्रिपाठी, अनंत गुप्ता (आयु), शिवम शाक्य, अभिनय गुप्ता, निखिल, विपिन, चंद्रमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.
