आगरालीक्स… आगरा में 42 देशों की टॉप मॉडल पहुंची, इन्होंने ताजमहल के साए में फोटो कराए। साथ ही ताज का दीदार किया। ये सभी गुरुग्राम में होने जा रही फेस ऑफ सुपर मॉडल में भाग लेने आईं हुई हैं। ये मंगलवार को आगरा आईं थी और रात को जयपुर के लिए रवाना हो गईं। फेस ऑफ सुपर मॉडल का आयोजन रूबरू और 10 स्क्वायर द्वारा कराया जा रहा है।
मंगलवार को ताजमहल में मॉडल करीब एक घंटे रहीं, इसमें बोर्नियो, कैमरून, कैस्पियन, चीन, क्रोशिया, इक्वाडोर, मिस्र, इंग्लैंड, इथोपिया, भारत, इजराइल, इसिक कुल, इटली, आइवरी कोस्ट, कजाकिस्तान, केन्या, कोसोवो, किर्गिस्तान, लेबनान, मलेशिया, मैक्सिको, मोलडोवा, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, टोंगा, तुर्की आदि देशों की मॉडल शामिल थी। फेस ऑफ सुपर मॉडल चार चरणों में होना है। इसमें भाग ले रहीं प्रतिभागियों को पर्सनेलिटी, फिगर समेत अन्य आधार पर अंक दिए जा रहे हैं। 26 को गुरुग्राम में फाइनल राउंड होगा।