आगरालीक्स। संसद का मानसून सत्र सोमवार को जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ। पहले दिन विपक्षी दलों के नेताओं ने हंगामा किया।
आगरालीक्स। संसद का मानसून सत्र सोमवार को जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ। पहले दिन विपक्षी दलों के नेताओं ने हंगामा किया। लोकसभा में विपक्षी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी के भाषण के दौरान बाधा पैदा की, बाद में यही हाल राज्यसभा में भी रहा। राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने विपक्ष के हंगामे पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि विपक्ष की मानसिकता महिला और दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि आज जब किसान परिवारों के बच्चे मंत्री बनकर सदन में पहुंचे हैं, तो उनका परिचय कराने पर कुछ लोगों को बड़ा कष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कौन सी मानसिकता है जो किसानों के बेटों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं का गौरव करने को तैयार नहीं हैं।