आगरालीक्स ..आगरा में ऐतिहासिक स्मारक खोलने के आदेश जारी, डीएम प्रभु एन सिंह ने एक सितंबर से ताजमहल और आगरा किलो को छोडकर अन्य स्मारकों को खोलने के आदेश जारी किए हैं।
आगरा में कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक पर्यटकों के लिए बंद हैं, इससे आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ ही एडीए और एएसआई को टिकट की बिक्री से राजस्व नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ऐतिहासिक स्मारकों को खोलने की मांग की जा रही थी।
ताजमहल और आगरा किला रहेंगे बंद
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि एक सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को छोडकर अन्य स्मारक खुल जाएंगे। ऐसे में एक सितंबर से फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माउददौला सहित अन्य स्मारक में पर्यटकों को प्रवेश मिल सकेगा।