नोएडालीक्स ….32 मंजिला नोएडा के सुपरटेक ट्विन टॉवर को 10 से 12 सेकेंड के अंदर गिरा दिया जाएगा, टावर के पिलर और दीवारों में नौ हजार छेद किए जाएंगे।
नोएडा के सेक्टर 93 एक स्थित सुपरटेक के एपेक्स और सियान टावरों के ध्वस्तीकरण की तैयारी चल रही हैं। एडिफिस कंपनी के इंजीनियरों की टीम टावरों का बारीकी से सर्वे कर रही है, जिससे ट्विन टॉवरों को ध्वस्त करने पर आस पास की बिल्डिंगों पर असर न हो। ट्विन टॉवरों को 10 से 12 सेकेंड में ध्वस्त कर दिया जाएगा।

2.5 से 4 हजार टन विस्फोटक का किया जाएगा इस्तेमाल
ट्विन टॉवर के दोनों तरफ करीब नौ मीटर की दूसरी पर 16 मंजिला आवासीय इमारतें हैं, वाटर बॉडी के अलावा गैस पाइप लाइन भी है। ट्विन टॉवर को ध्वस्त करते समय इन्हें भी सुरक्षित रखना है। ट्विन टॉवर को ध्वस्त करने के लिए 2.5 से 4 हजार टन विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा सकता है। हांलांकि, बिल्डिंग में विस्फोटक लगाने का अंतिम प्लान 25 अप्रैल के बाद ही आएगा।