आगरालीक्स…(5 December 2021 Agra News) आगरा में अपनो से ठुकराए बुजुर्गों को मिठाई, फल, शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित. हेल्प केयर फाउंडेशन …
हेल्पकेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान
रविवार को राम लाल वृद्धाश्रम में सामाजिक संस्था हेल्प केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आश्रम में रह रहे 300 से भी अधिक असहाय एवं वृद्धावस्था के महिला—पुरुषों, दिव्यांग जनों को मिष्ठान,फल वितरण एवं सत्कार कर उनका कुशल क्षेम सुख दुख एक दूसरे से साझा किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी प्रीति उपाध्याय (पत्नी विधायक योगेंद्र उपाध्याय) एवं रूपा उपाध्याय का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया. दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों, दिव्यांग जनों और आश्रम में सेवा कार्य कर रहे लोगों को दुशाला ओढ़ाकर सत्कार किया गया. साथ ही मिष्ठान, फल आदि भी दी.

वृद्धजनों के साथ बांटा सुखदुख
श्रीमती उपाध्याय ने सामाजिक संस्था हेल्प एंड केयर फाउंडेशन के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए हमेशा समाज सेवा करने के नए आयाम कायम करने के लिए शुभकामनायं दी. साथ ही प्रीती उपाध्याय के साथ विशिष्ठ अतिथि रुपा उपाध्याय, वंदना सिंह ने हेल्प एंड केयर फाउंडेशन के महासचिव विकास सिंह, प्रदीप शर्मा, गौरव गोस्वामी, अमित सिंह, अरुण कुमार आदि के साथ आश्रम में रह रहे प्रत्येक वृद्धजन से जाकर सुख दुःख बांटा. वृद्धजन सत्कार के कार्यक्रम में संस्था के महासचिव विकास सिंह ने बताया कि हमारी संस्था का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत रहेगा. आगामी समय मे भी अनेक सामाजिक धर्मार्थ कार्य करने की योजना है साथ ही उन्होंने राम लाल वृद्धआश्रम के प्रबंध समिति के अध्य्क्ष व सदस्यों को भी धन्यवाद दिया.
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विकास सिंह, प्रदीप शर्मा, गौरव गोस्वामी, प्रदीप उपाध्याय, अरुण कुमार, अमन सिंह, किशन सिंह, अंजू देवी, केशव सिंह, शिवम सिंह, मुन्ना लाल लोग रहे.
संचालन संस्था के महासचिव विकास सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापित गौरव गोस्वामी ने किया.