नईदिल्लीलीक्स…( 2april) देश में कोरोना के 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि का सिलसिला थम नहीं रहा। आज स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 81,466 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इसी अवधि में 469 मरीजों की मौत हो गई है। उधर, सरकार कोरोना को काबू में लाने के लिए व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाए हुए है, अब तक 6,68,89,138 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
देश में अब तक एक करोड़ 23 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब भी देश में 6,14,696 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1,15,25,039 पहुंच गई है। मौत के आंकड़ों की बात करें तो अब तक 1,63,396, लोगों की कोरोना वायरस की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।
अब तीन बार लगेगी वैक्सीन
देश में कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज की तैयारी चल रही है। इसे बूस्टर डोज कहा जा रहा है। विशेषज्ञों के पैनल ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को वैक्सीन के तीसरी डोज की अनुमति दे दी है। तीसरी बूस्टर डोज, दूसरी डोज के छह महीने बाद दी जाएगी। इससे कोरोना के नए वेरियंट से बचाव होगा।
दिल्ली में 8वीं तक के स्कूल बंद, 9वी, 10वीं के लिए निर्देश
दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों से कहा है कि अगले आदेश तक नए सत्र में किसी भी कक्षा के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाए। सत्र की पढ़ाई ऑन लाइन कराई जाए। 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं के छात्र की गाइडेंस के लिए कोरोना नियमों का पालन करते हुए आ सकते हैं।
हिमाचल में 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान आगामी 15 अप्रैल तक के ले बंद कर दिए गए हैं।
एमपी में 8वीं तक के स्कूल 15 तक बंद
मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल ने बताया कि सभी स्कूल 15 तक बंद रहेंगे।
अन्य राज्यों की स्थिति
उत्तर प्रदेश के स्कूल 11 अप्रैल तक के लिए बंद किए गएहैं। पंजाब और गुजरात 10 अप्रैल तक बंद है। कर्नाटक के बेंगलुरु में अगले आदेश तक के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कक्षा एक से पांच तक के स्कूल पहले से ही बंद थे।