Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Mosquito menace in Agra
बिगलीक्स

Mosquito menace in Agra

149

आगरालीक्स… आगरा में सुबह और रात को गर्मी, दोपहर में धूप से मच्छरों का आतंक चरम पर है। मच्छरों ने लोगों की नींद उडा दी है, नगर निगम ने फागिंग के लिए नंबर जारी किए है। इस पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं, जिससे नगर निगम की टीम आकर पफोगिंग कर सके।
कीट वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम मच्छरों के लिए अनुकूल है, सुबह और रात को सर्दी है जबकि दोपहर में गर्म मौसम रहता है। इससे मच्छर बढ गए हैं, इसके साथ ही शहर में जगह जगह निर्माण कार्य और गंदगी से भी मच्छरों की संख्या बढ रही है। मच्छर ज्यादा संख्या में पैदा हो रहे हैं। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढता जा रहा है।
रात को मच्छरों की भन्न भन्न
रात होते ही मच्छरों की भन्न भन्न लोगों को परेशान करने लगती है, पंखा चलाने पर भी मच्छर नहीं भाग रहे हैं। इस बार मच्छरों का आकार भी बढा है, इससे बचने की सलाह विशेषज्ञ दे रहे है।
कोइल और रिप्लेंट का असर नहीं
मच्छरों पर मॉस्क्यूटो कोइल और रिप्लेंट का भी असर नहीं है, इसे जलाने के बाद कुछ देर के लिए मच्छर गायब हो जाते हैं लेकिन इसके बाद दोबारा से पेरशान करने लगते हैं।

फोगिंग के लिए करें शिकायत
18001803015
7300740634

पिछले साल मिले थे डेंगू वाले मच्छर के लार्वा
पिछले दो सालों से आगरा में डेंगू के मच्छर के लार्वा मिल रहे हैं। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग डेंगू मच्छर की तलाश में जुटा है, पिछले दो सालों में शहर के पॉश इलाकों में डेंगू मच्छर मिला है। डेंगू मरीजों का इलाज करने वाले एसएन मेडिकल कॉलेज से लेकर केंद्रीय हिंदी संस्थान और अधिकारियों के आवास जज कंपाउंड में भी डेंगू मच्छर मिला है। डेंंगू मच्छर यानी एडीज एजिप्टाई को टाइगर मॉस्क्यूटो भी कहते हैं, यह मच्छर दिन में काटता है और साफ पानी में पनपता है। आगरा में डेंगू मच्छर के काटने से डेंगू के केस बढ रहे हैं और अब मौतें भी होने लगी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू मच्छर एडीज एजिप्टाई की जांच के लिए घर घर जा रही है। साथ ही सरकारी संस्थानों में भी मच्छर की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें सामने आया है कि एसएन मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय हिंदी संस्थान, जज कंपाउंड, पुलिस लाइन में डेंगू मच्छर मिला है। शहर के पॉश इलाके सूर्य नगर, नेहरू नगर, शहीद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी डेंगू का लार्वा मिला है। इसे नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी विभागों के अधिकारियों को आगाह किया है।
जाने क्या है एडीज एजिप्टाई और कैसे करता है डेंगू
एडीज एजिप्टाई मच्छर है, यह साफ पानी में पनपता है, घरों के कूलर, एसी, फ्रिज और खाली गिलास व कप जिससे पानी भरा हो, उसमें भी एडीज पनप जाता है। एक एडीज मच्छर सैकडों लार्वा पैदा करता है, ये लार्वा 14 दिन में एडल्ट बन जाते हैं। डेंगू पीडित मरीज को एडीज एजिप्टाई मच्छर काटता है तो वह भी डेंगू से संक्रमित हो जाता है। इसके बाद जब वह किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो उसे डेंगू होने का खतरा रहता है। यह मच्छर चार फीट तक उडता है और एक बार में तीन लोगों को काटता है।

डेंगू मच्छर के लार्वा को करें नष्ट
5 फीसद नमक का घोल, मिटटी का तेल और जला हुआ मोबी आॅयल कूलर, गमले, और जहां पानी भरा हो वहां डाल दें
डेंगू मच्छर को भगाने के लिए नीम की पत्ती जला सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Six-Year-Old Child Dies in Car Collision in Dayalbagh; 5-Year-Old Sister Injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग वीर नगर में एक्सीडेंट. कार ने खोखे में बैठे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

error: Content is protected !!