आगरालीक्स…आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, मां और 3 बच्चे कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, मचा हाहाकार।
रविवार को आगरा के थाना फतेहाबाद के नगला गड़रिया में महिला और 3 मासूम बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले। एक फंदे पर 30 वर्षीय ममता पत्नी प्रमोद लटकी हुई थी, दूसरे फंदे पर बेटी जुनू (5), तीसरे फंदे पर रंजीत(3) और चौथे फंदे पर 6 महीने का अजीत घर के आंगन में बने टट्टर से फंदे पर लटकाया। घर से पति प्रमोद और ससुर फरार।