आगरालीक्स…(18 December 2021 Agra News) आगरा सहित प्रदेश के हर मेडिकल कालेज में शुरु होंगे एमआरयू. दो दिवसीय जीडीबीपीकॉन का शुभारम्भ डायरेक्टर मेडिकल एजूकेशन उप्र एनसी प्रजापति ने किया
प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में एमआरयू (प्री डिस्पिलनरी रिसर्च यूनिट) प्रारम्भ किए जा रहे हैं। कानपुर और नोयडा में यह शुरु किए जा चुके हैं। जिससे सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को शोध करने में मदद मिलेगी और अप्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ मरीजों को होगा। यह जानकारी प्रदेश के डायरेक्टर मेडिकल एजूकेशन डॉ. एनसी प्रजापति ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिस्टल सरोवर में आईएपी (इंडियन एकेडमी ऑफ पीडिएट्रिक) व जीडीबीपी (ग्रोथ डवलपमेंटबिहेवियोरल पीडिएट्रिक) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जीडीबीपीकॉन 2021 के उद्घाटन समारोह में दी।
इन्होंने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. एनसी प्रजापति आएपी अध्यक्ष आगरा डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. अरुण जैन, डॉ. मनोज जैन, डॉ. राजीव कृषक, डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. प्रदीप चावला, डॉ. जय श्रीवास्तव, डॉ. शलभ कुमार, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. अंजना थडानी, डॉ. विनीत सक्सेना आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. प्रजापति ने आयोजन समिति को सफल कार्यशाला की बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की समस्याओं को समय पर पहचान कर उनका निदान कर लिया जाए तो उनकी बौद्धिक व शारीरिक क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अजय कालरा, डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. आर दयाल, आयोजन समिति के डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. राहुल पैंगोरिया, स्वाति द्विवेदी, सचिन चावला आदि उपस्थित थे।
जयदीप चौधरी ने सम्भाला जीडीबीपी का कार्यभार
जीडीबीपी की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अंजना थडानी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार डॉ. जयदीप चौधरी को सौंपा व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्मारिका का भी विमोचन किया गया। जिसमें 10 से अधिक शोधपत्र व पोस्टर प्रकाशित किए गए हैं।