स्पोर्ट्सलीक्स .(.News 15th October).आईपीएल 2021 की विजेता बनी एमएस धोनी की टीम सीएसके, चौथी बार जीता खिताब, आगरा के दीपक चाहर ने लिया विकेट।
आईपीएल के खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की टीम ने टॉस जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग ( CSK)को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सपर किंग ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाएं और कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा।

केकेआर की शुरूआत अच्छी, आगरा के दीपक चाहर ने लिया विकेट
केकेआर की टीम 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी, सलामी जोड़ी शुभमन गिल और वेंकटेश अयृयर ने अच्छी शुरूआत दी। छह ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 50 रन बना लिए।
शार्दुल ठाकुर ने तीन, रविंद्र जड़ेजा और जोश हेजलवुड ने दो दो और दीपक चाहर ने एक विकेट लिया। 27 रन ने सीएसके ने केकेआर को हरा दिया।