आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हत्यारोपी कैदी फरार हो गया, उसकी देखरेख में तीन सिपाही लगे हुए थे, तीनों के खिलाफ थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश के जिला दमोह निवासी 30 वर्षीय सुखदेव पुत्र कौशल के खिलाफ वृंदावन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। तबियत खराब होने पर मथुरा पुलिस लाइन के सिपाही सत्यप्रकाश, पुष्पेंद्र व नानक चंद बुधवार दोपहर आगरा लेकर आए। यहां उसे भर्ती कर लिया गया।
गंभीर बीमार था और फरार हो गया
उसकी हालत गंभीर थी। उसे एक और गंभीर बीमारी है। सिपाहियों को लगा कि सुखदेव आराम से अपना इलाज कराएगा। उन्होंने उसकी सुरक्षा की तरफ से ध्यान हटा दिया। इसी बीच वह फरार हो गया।
हत्यारोपी के भागने की सूचना पर गुरुवार शाम छह बजे एमएम गेट पुलिस पहुंची। वार्ड में पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों सिपाही घूमने गए थे। वार्ड के आस-पास भी कोई नहीं था। हत्यारोपी ने इसी का फायदा उठाया। हथकड़ी सहित फरार हो गया। एसओ एमएम गेट शैलेंद्र सिंह का कहना है कि आरआई मथुरा को सूचित किया गया है। उनके द्वारा तहरीर देने पर मुकदमा लिखा जाएगा। तीनों सिपाही पुलिस अभिरक्षा में हैं।