Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Nadda said, the whole country is standing with you#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Nadda said, the whole country is standing with you#agranews

167

आगरालीक्स(08th August 2021 Agra News)… भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिकित्सकों का हौसला बढ़ाया। कहा, सारा देश आपके साथ खड़ा है।

चार लाख वालंटियर्स बनाएगी भाजपा
फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में कोरोना वारियर्स चिकित्सकों को संबोधित किया। कहा कि चार लाख वालंटियर्स को भाजपा तैयार कर रही है। ताकि तीसरी लहर आए तो लोगों को पता चले कि भाजपा उनके साथ खड़ी है। कहा कि राजनीति में काम करते करते उदासीनता आती जाती है। लोग सोचते हैं कि कोई आए तो हमें क्या फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे लोग आने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने 2017 में हेल्थ पॉलिसी बनाई। उन्होंने कहा कि पहली कोशिश यह करनी चाहिए कि व्यक्ति बीमार ही न पड़े। अगर पड़े तो उसका मन ठीक करें। उन्होंने कहा कि हेल्थ पॉलिसी के तहत 45 साल के ऊपर के हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। 80 हजार गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। 2022 तक हम डेढ लाख हेल्थ सेंटर तक पहुंच जाएंगे।

पार्टी से यूथ को जोड़ें
भाजपा 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आगरा में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक कर रही है। होटल ताज विलास में संगठनात्मक बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों से कहा कि बूथ को मजबूत बनाइए। वहां प्रवास की संख्या बढ़ाइए। संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल तक उतारना है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय विचार करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी से यूथ को जोड़ें। बूथ स्तर पर प्रभारी और संयोजक बनाएं। ताकि बूथ पर पकड़ और मजबूत बने। सभी को मिलकर काम करना है। हर छोटे कार्यकर्ता की भी जिम्मेदारी तय करनी है, जिससे उसका मनोबल बढ़े।

कार्यकर्ता जनता को बताएं विकास काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी फिरोजाबाद और एटा में बन रहे मेडिकल कॉलेज आगरा में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज का म्यूजियम आदि विषयों को रखा। कहा कि आगरा में एसएन मेडिकल कालेज को सुपर स्पेशलिटी बनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ की मजबूती और संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को उत्साह के साथ करने के निर्देश दिए।

होटल में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक
खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद वह ​फतेहाबाद रोड स्थित होटल ​ताज विलास में पहुंचे। वहां दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन मौजूद हैं। बैठक ब्रज क्षेत्र की है। इसमें ब्रज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शामिल हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

error: Content is protected !!