आगरालीक्स.. आगरा नगर निगम के 80 पार्षद अंडमान निकोबार स्टडी टूर पर जाएंगे, खर्चा नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे टैक्स से दिया जाएगा।
आगरा नगर निगम में 110 पार्षद हैं। इन पार्षदों के लिए नगर निगम सदन में अंडमान निकोबार के स्टडी टूर का प्रस्ताव रखा गया। यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया। 110 में से 80 पार्षद स्टडी टूर पर जाने के लिए तैयार हो गए हैं।
5 दिन और चार रात का टूर
अंडमान निकोबार का पांच दिन और चार रात का टूर है। इसके लिए निविदाएं मांगी गई हैं। इससे पहले पार्षद गोवा के टूर पर गए थे। गोवा टूर में करीब 30 हजार रुपये प्रति पार्षद का खर्चा आया था। यह दूसरा टूर है।
नगर निगम उठाएगा खर्चा
पार्षदों के टूर का खर्चा नगर निगम उठाएगा। नगर निगम की आय टैक्स से होती है। हाउस टैक्स, विज्ञापन से टैक्स और पार्किंग शुल्क वसूला जाता है। इससे आय से नगर निगम पार्षदों के स्टडी टूर का खर्चा उठाएगा।