आगरालीक्स ..आगरा में अतिक्रमण हटाने की अभी तक की बडी कार्रवाई, नगर निगम की जेसीबी ने मकान और दुकानें की ध्वस्त। मंटोला क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
आगरा के मंटोला क्षेत्र में गहरा नाला है, हर साल बारिश से नाले का गंदा पानी क्षेत्र में भर जाता है। मंदीना तिराहे पर नाले के आस पास लोगों ने अतिक्रमण कर मकान और दुकान बना लिए हैं। इसके कारण नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में नगर निगम की टीम शनिवार को मंटोला के मदीना तिराहे पर पहुंची। टीम के साथ चल रही जेसीबी ने मकान और दुकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। अभी तक की बडी कार्रवाई

नगर निगम की पिछले कई सालों में अतिक्रमण ध्वस्त करने की यह बडी कार्रवाई है। टीम ने बडी संख्या में मकान और दुकान को ध्वस्त कर दिया। कुछ ही देर में मंटोला नाले के आस पास मलबा दिखाई देने लगा। इसे भी टीम ने गाडी में भरवा लिया।